PIL Against Lawrence of Punjab:
पंजाब में ओटीटी प्लेटफार्म पर आने वाली एक वेब सीरीज ‘लारेंस आफ पंजाब’ ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में वेब सीरीज के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा दाखिल की गई हैं। याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। वडिंग ने 21 अप्रैल को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और जी फाइव को भी एक प्रतिनिधित्व भेजा था। इसमें रोक की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की है कि इस वेब सीरीज के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाई जाए।
याचिका में कहा गया है कि, जी फाइव पर प्रसारित होने वाली यह वेब सीरीज कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित है। इसमें उसकी छात्र जीवन से लेकर एक बड़े गैंगस्टर बनने तक की कहानी को दर्शाया गया है। आरोप है कि इस तरह की प्रस्तुति अपराधी छवि को बड़वा देने का काम करती है। वडिंग ने कहा है कि, पंजाब पहले ही गैंगस्टर गतिविधियों से जूझ रहा है। राज्य में आए दिन गैंगवार और आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे संवेदनशील समय में किसी गैंगस्टर पर आधारित वेब सीरीज का निर्माण युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित कर सकता है।
अन्य ख़बरें जानें-
मान सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्रुप-डी कर्मचारियों को गेहूं हेतु ब्याज
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



