सरहद पार और मध्य प्रदेश आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल का अमृतसर में पर्दाफाश; छह पिस्तौलों समेत तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 20 अप्रैलः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता…

ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਅਤੇ ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਅਧਾਰਤ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਮਾਡਿਊਲ ਦਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਪਰਦਾਫ਼ਾਸ਼; ਛੇ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਕਾਬੂ

चंडीगढ़/अमृतसर, 20 अप्रैलः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार और मध्य प्रदेश आधारित गैर-कानूनी हथियार सप्लाई मॉड्यूल के तीन मुलजिमों को छह पिस्तौलों समेत गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल को बेअसर कर दिया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां साझा की।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दीपक सिंह उर्फ दीपू (22) निवासी कश्मीर एवेन्यू, अमृतसर; अरुण कुमार उर्फ साबू (26) निवासी नारायणगढ़, अमृतसर और सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखा (29) निवासी रेहाना जट्टां, कपूरथला के रूप में हुई है। बरामद की गई पिस्तौलों में एक .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल, तीन .32 बोर और दो .30 बोर पिस्तौलों समेत सात जिंदा कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम मध्य प्रदेश से गैर-कानूनी हथियार खरीदते थे। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे, जो सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए गैर-कानूनी हथियारों को अपने स्थानीय हैंडलरों के माध्यम से क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क माझा और दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रहा था।

CROSS-BORDER AND MP-BASED ILLEGAL ARMS SUPPLY MODULE BUSTED IN AMRITSAR; THREE HELD WITH SIX PISTOLS
CROSS-BORDER AND MP-BASED ILLEGAL ARMS SUPPLY MODULE BUSTED IN AMRITSAR; THREE HELD WITH SIX PISTOLS

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पूर्ण रूप से खात्मा किया जा सके।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर योजनाबद्ध ऑपरेशन के तहत पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए पहले दीपक उर्फ दीपू को एक पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया और बाद में उसकी निशानदेही पर दो और पिस्तौलें बरामद की गईं। उन्होंने आगे बताया कि दीपक के खुलासे पर उसके दो अन्य साथी अरुण उर्फ साबू और सुखजिंदर उर्फ सुखा को भी गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से तीन पिस्तौलें बरामद की गईं।

सी.पी. ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह भी पता लगा है कि मुलजिमों ने ये गैर-कानूनी हथियार बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए खरीदे थे, जिसे पुलिस की मुस्तैद कार्रवाई ने सफलतापूर्वक टाल दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मुलजिम दीपक उर्फ दीपू और अरुण उर्फ साबू की पहले भी इरादतन कत्ल, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों में संलिप्तता है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 61 तारीख 04-04-2026 को अमृतसर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

HImachal Weather Update: हिमाचल में चार दिन साफ रहेगा मौसम, बागवानों को राहत, जानिए कब के लिए जारी किया येलो अलर्ट?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *