Faridkot Arrest:
फरीदकोट में पुलिस ने कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया। इस चोर ने अलग-अलग जिलों में चोरि को अंजाम दिया है। हाल ही में सादिक में घोड़े के ट्रेलर की चोरी को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगा सिंह उर्फ जग्गा (49) के रूप में हुई है। ये प्रीत नगर, शिमलापुरी (लुधियाना) का रहने वाला है। इसके अलावा, अमृतसर ग्रामीण के जंडियाला गुरु के पास वालिया मंजपुर गांव और तरनतारन के पट्टी इलाके में भी उसके ठिकाने होने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम ने आरोपी से चोरी किया गया ट्रेलर सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।
घोड़े के ट्रेलर की चोरी
SP फरीदकोट ने बताया कि 05-06 अप्रैल की दरमियानी रात को, सादिक में फरीदकोट रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर खड़े घोड़े के एक ट्रेलर की चोरी के संबंध में सूचना मिली थी। ट्रेलर के मालिक बिकर सिंह के बयानों के आधार पर, सादिक पुलिस स्टेशन में केस नंबर 68, दिनांक 07.04.2026 के तहत धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
10 मामले पहले ही दर्ज
जांच के आधार पर आरोपी को 15 अप्रैल को उसे सादिक-मुक्तसर रोड से गिरफ्तार किया। बाद में, उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रेलर भी बरामद कर लिया गया। शुरुआती जाँच के दौरान, यह पता चला कि आरोपी पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है। चोरी करने से पहले, वह इलाके में घूमता था और वहाँ खड़े ट्रकों की शांति से रेकी करता था, जिसके बाद वह मौका पाकर चोरी को अंजाम देता था। शुरुआती पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी ने इससे पहले लुधियाना, रूपनगर और बरनाला इलाकों में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। जिसके संबंध में उसके खिलाफ कुल 10 मामले पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
MI vs PBKS IPL: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स में भीड़ंत आज, जानिए दोनों टिमों के रिकार्ड?
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


