Abohar: अबोहर में पीजी के कमरे में लटका मिला 28 साल की युवती का शव, डेढ बजे खुलवाया दरवाजा

Abohar: अबोहर के एक सिनेमा में काम करने वाली युवती का शव कल देर रात बस स्टेंड के पीछे बने पीजी से बरामद हुआ। घटना…

Abohar: अबोहर में पीजी के कमरे में लटका मिला 28 साल की युवती का का शव, डेढ बजे खुलवाया दरवाजा

Abohar:

अबोहर के एक सिनेमा में काम करने वाली युवती का शव कल देर रात बस स्टेंड के पीछे बने पीजी से बरामद हुआ। घटना का पता उस समय चला जब रात करीब डेढ बजे युवती का जानकार पीजी में आया और पीजी संचालकों से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि युवती का शव फंदे पर झूल रहा था इधर सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुचें और शव को अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रवि ने खोला दरवाजा

जानकारी के अनुसार अरनीवाला की रहने वाली 28 साल की गीता पुत्री जीवन सिंह जो कि अबोहर के समर सिनेमा में काम करती थी करीब एक साल से बस स्टेंड के पीछे बने अनेजा पीजी में रह रही थी। इधर पीजी संचालक मीनू अनेजा ने बताया कि कल रात करीब डेढ बजे अचानक पीजी का दरवाजा खटका जब उसने गेट खोला तो रवि नामक युवक निवासी बाला जी की कालोनी अबोहर ने बताया कि वह गीता का जानकार है और उसकी तबीयत बेहद खराब है इसलिए जल्दी दरवाजा खोलें। युवक की बात पर विश्वास कर गेट खोला तो देखा कि गीता कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर लटक रही थी।

उन्होंने तुरंत युवती के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देर रात परिजन मौके पर पहुंचें इधर सिटी वन की पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। इधर मृतक के परिजनों ने गीता के बारे में कुछ भी जानकारी देने से मीडिया को साफ इंकार कर दिया और पुलिस कार्रवाई भी ना करवाने की बात कही।

एक साल रहती थी पीजी में

पीजी संचालिका मीनू आहूजा ने बताया कि यह लडकी करीब एक साल से उनके पीजी में रह रही थी और एक हफता पहले ही उसने नार्मल कमरे को बदलकर एसी रुम लिया था कल रात साढे 9 बजे वह रोज की भांति जाब से आई और कहा कि अब वह सोने जा रही है आप बाहर का गेट बंद कर दो। मीनू ने बताया कि उनके पीजी में अब दो लडकियां है बाकी की छुटटी पर गई हुई हैं रात करीब डेढ बजे गीता के जानकार रवि ने दरवाजा खटकाया था जिसको गीता के पिता ने यह कहकर पहले उनसे मिलवाया था कि रवि उनका जानकार है इसलिए उन्होंनें दरवाजा रात को खोल दिया, जब उन्हेंने रवि के कहने पर गीता के कमरे में जाकर देखा तो लडकी फंदे पर झूल रही थी।

आत्महत्या की गहनता से हो रही जांच

इधर सिटी वन के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बतााया कि कल रात सूचना मिलते ही एएसआई लालचंद व पुलिस टीम ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर रवि नामक लडके से मृतका की क्या जानकारी थी और किस वजह से उसने आत्महत्या की इसकी गहनता से जांच की जाएगी। इधर पुलिस ने पीजी का रिकार्ड भी कबजे में लेकर जांच शुरू कर दी है

अन्य ख़बरें जानें-

Ferozepur Census 2027: फिरोजपुर जिले में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण शुरू

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *