Amritsar Airport Update
अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गर्मियों के शेड्यूल के दौरान फ्लाइट ऑपरेशन में एक बड़ा बदलाव किया गया। यह फ़ैसला भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा रनवे की मरम्मत और अपग्रेडेशन के कामों को देखते हुए लिया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि जारी NOTAM (पायलटों के लिए नोटिस) के अनुसार, रनवे 1 अप्रैल, 2026 से 27 सितंबर, 2026 तक हर दिन दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा।
रनवे पर हो रहा काम
इस दौरान कोई भी फ्लाइट ऑपरेट नहीं होगी। सभी एयरलाइंस ने अपने आने और जाने के समय में बदलाव किया है और फ्लाइटें बंद होने के समय से पहले या बाद में ऑपरेट की जाएंगी। अमृतसर एयरपोर्ट के गर्मियों के शेड्यूल में कुल 62 फ्लाइटें शामिल हैं, जिनमें 40 घरेलू और 22 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइटें हैं। एयरपोर्ट प्रशासन रनवे की री-कार्पेटिंग का काम भी करेगा, जो लगभग 3658 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा है। यह काम दो चरणों में किया जाएगा, जिससे बोइंग 747-800 जैसे बड़े विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार रनवे के दोनों सिरों पर RESA (रनवे और सुरक्षा क्षेत्र) विकसित किया जाएगा।
उड़ानें ज़्यादा सुरक्षित और तेज़ी से संचालित होगी उड़ने
हवाई अड्डे पर 2000 से ज़्यादा पुरानी AGL लाइट्स को LED लाइट्स से बदला जाएगा, जिससे कम बिजली की खपत में बेहतर विज़िबिलिटी मिलेगी। इसके साथ ही, ILCMS (इंडिविजुअल लाइट कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम) भी लगाया जाएगा, जिससे कम विज़िबिलिटी के दौरान लाइट्स की जाँच में लगने वाला समय कम हो जाएगा और उड़ानें ज़्यादा सुरक्षित और तेज़ी से संचालित हो सकेंगी।
हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी-अपनी एयरलाइंस से अपडेटेड उड़ान शेड्यूल की जाँच कर लें। प्रशासन का कहना है कि ये सभी काम यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर सेवाओं के लिए ज़रूरी हैं। इस दौरान हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए, उन्होंने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
अन्य ख़बरें जानें-
Bathinda Suicide: कांग्रेसी नेता के बेटे की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जारी किया
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



