Nalanda Temple Stampede:
बिहार के नालंदा में मंदिर भगदड़ के कारण अब तक 8 लोगों की मौत हो की सुचना है। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर आकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके साथ मंदिर परिसर को खाली करा दिया। हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी CM ने शोक जताया हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ऐलान किया है कि भगदड़ में जान गंवाने वाले 8 श्रद्धालुओं को 2-2 लाख मुआवजा मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा। इसके अलावा 4-4 लाख मुआवजा प्रति व्यक्ति आपदा आपदा विभाग से दिया जाएगा। इससे भगदड़ पीड़ितों को करीब 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति मुआवजा मिलेगा।
आज चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार है। इस मौके पर शीतला माता मंदिर में आयोजित मेले में और दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। भीड़ को संभालने के लिए इंतजाम न के बराबर थे। न मंदिर प्रशासन ने लाइनों में दर्शन कराने के लिए इंतजाम किए थे। नतीजा भगदड़ के रूप में सामने आया। श्रद्धालु दर्शन करने की जल्दबाजी में कतार तोड़कर आगे बढ़ने लगे।
लोगों का कहना है कि आज नालंदा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं। वे यहां दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसलिए पुलिस की टीमें वहां सुरक्षा में व्यस्त हैं। वहां से पहले पुलिस को जिले में हर रोज होने वाले कार्यक्रमों की चिंता करनी चाहिए थी। लेकिन पुलिस का ध्यान भटका और अनहोनी हो गई। इसलिए पुलिस ही हादसे के लिए जिम्मेदार है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दी है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



