Himachal Weather Update: हिमाचल में खराब मौसम ने बढ़ाई ठंड़, ऊंची चोटियों में बर्फबारी और कुछ इलाकों में भारी ओलावृष्टि, जानें कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बीती रात ताजा बर्फबारी ने ठंड़ बढा दी है। अटल टनल, शिंकुला और रोहतांग दर्रा…

Himachal Weather Update:हिमाचल में खराब मौसम ने बढाई ठंड़, ऊची चोटियों में बर्फबारी और कुछ इलाकों में भारी ओलावृष्टि, जानें कैसा रहेगा मौसम?

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बीती रात ताजा बर्फबारी ने ठंड़ बढा दी है। अटल टनल, शिंकुला और रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब, गेहूं, मटर और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई भागों में मौसम खराब (Himachal Weather Update) रहेने का अनुमान जताया है।

प्रदेश में मंगलवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी है। पांच अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को चंबा में बारिश से 61 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से 300 गांवों में ब्लैकआउट छा गया।

सराज में भारी ओलावृष्टि

मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। शिकारी देवी, शैटाधार और तुंगासीगढ़ में ओलावृष्टि के साथ बर्फ के फाहे भी गिरे। सराज की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में ओलों की मार से मटर, सेब और प्लम की फसल तबाह हो गई है। पूरा क्षेत्र ओलों से ढक गया, जिससे किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 31-March-2026

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *