Panchkula Murder:
हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-19 में 22 वर्ष एक युवक की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। करीब 3 महीने पहले ही युवक की लव-मैरिज हुई थी। शादी से नाखुश युवक के साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सेक्टर 19 फ्लाईओवर के नीचे चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान शिवम उम्र 22 साल के रूप में हुई है।
3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज
मृतक के भाई दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई की लव मैरिज करीब 3 महीने पहले हुई। इस शादी के खिलाफ ससुराल वाले विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पंचकूला सेक्टर-19 फ्लाईओवर के नीचे उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया ।
आरोपियों की तलाश जारी
फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है । सेक्टर-20 थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वंही हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा कि हत्या के पीछे का कारण लड़की के परिवार वालों का लव मैरिज का विरोध करना था। मृतक के साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
अन्य ख़बरें जानें-
Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh एक बार फिर विवादों में
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

