Himachal Weather Update: हिमाचल ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, जानिए किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच रविवार को रोहतांग दर्रा, धर्मशाला में धौलाधार किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों और छितकुल समेत…

Himachal Weather Update: हिमाचल ऊंचे इलाकों में फिर बर्फबारी, जानिए किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट?

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच रविवार को रोहतांग दर्रा, धर्मशाला में धौलाधार किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों और छितकुल समेत ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई। इसके प्रदेश के मध्यम और निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। इससे प्रदेश में एक बार ( Himachal Weather Update) फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो, सोमवार को तीन जिलों कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वंही ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा के लिए भी तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 4 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम बिगड़े रहने का पूर्वानुमान है। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। बारिश से किसानों-बागवानों की चिंता भी बढ़ गई है। सेब और नाशपाती की फ्लावरिंग पर इसका असर पड़ सकता है। गेहूं की फसल पर भी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। पर्यटन नगरी मनाली से दोपहर तक अटल टनल रोहतांग की तरफ वाहनों की आवाजाही बाधित रही। कोकसर में 1 सैंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया, जबकि गोंदला में फाहे गिरे। रविवार को सोलन में सर्वाधिक 18 मिलीमीटर वर्षा हुई।

अन्य ख़बरें जानें-

Weather Update Today: पंजाब में बारिश से तापमान में गिरावट

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *