Weather Update Today: पंजाब में बारिश से तापमान में गिरावट, जानिए मौसम विभाग ने कब तक के लिए जारी किया अलर्ट?

 Punjab Weather Update Today: पंजाब में हुई बारिश से गर्मी से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के…

Punjab Weather Update: पंजाब में आज और कल मौसम साफ, 3 और 4 बारिश की संभावना, जानिए आपके राज्य में मौसम का हाल?

 Punjab Weather Update Today:

पंजाब में हुई बारिश से गर्मी से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 30 मार्च यानी आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ तेज आंधी, बिजली गिरने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

31 मार्च के यैलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसमें लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पंजाब के मौसम में यह बदलाव आया है। विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। बीच-बीच में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

अन्य ख़बरें जानें-

BSF Seizes Fake Currency: अमृतसर में बीएसएफ ने पकड़ी पाकिस्तान 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *