Kurukshetra Bike Accident:
कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में भट्ट माजरा गांव के पास दो बाइकाें की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में एक ही गांव दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। मरने वालों की पहचान शाहपुर गांव के चौकीदार शिव कुमार (40) और उसी के गांव (Kurukshetra Accident) के पप्पल (50) के रुप में हुई है।
आमने-सामने हुई टक्कर
ये दोनों किसी काम से शहर गए थे। शिव कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटी संजना (12), माफी (10) और बेटा हरमन (8) को छोड़ गया। शिव कुमार अपने घर में इकलौता कमाने वाला था। उधर, पप्पल मेहनत-मजदूरी का काम करता था।
शिव कुमार के भाई मनी राम ने बताया कि उसका भाई शिव कुमार अपने दोस्त पप्पल के साथ बाइक पर रात को भट्टमाजरा गांव के पास जुरासी लिंक रोड से होते हुए अपने गांव लौट रहा था। दूसरी तरफ से हरीगढ़-भोरख गांव के पास डेरे में रहने वाला साबु (22) अपने भतीजे के साथ अपनी बाइक काम निपटाकर घर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
मौके पर पंहुची पुलिस
इस एक्सीडेंट में बच्चे समेत चारों लोग जख्मी हो गए। डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी ERV गाड़ी में उनको तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पप्पल और साबु को रेफर कर दिया, जबकि बच्चे मामूली चोटें आईं। वहीं पप्पल का परिवार उसे PGI चंडीगढ़ ले गया, जहां इलाज के दौरान पप्पल ने देर रात दम तोड़ दिया। जबकि साबु का इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिवार के बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई करेगी।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



