Ludhiana: लुधियाना में लुटपाट के बाद भाग रहे लुटेरों ने एक छोटे बच्चे को मारी टक्कर, एक गिरफ्तार दो मौके से फरार

Ludhiana Robbers: लुधियाना में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। ये लुटेरे सरेआम लूटपाट कर रहे हैं। ताज़ा मामला लुधियाना के गणेश नगर से सामने आया…

Ludhiana: लुधियाना में लुटपाट के बाद भाग रहे लुटेरों ने एक छोटे बच्चे को मारी टक्कर, एक गिरफ्तार जो मौके से फरार

Ludhiana Robbers:

लुधियाना में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। ये लुटेरे सरेआम लूटपाट कर रहे हैं। ताज़ा मामला लुधियाना के गणेश नगर से सामने आया है, जहाँ एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने लूटपाट करने के बाद भागने की कोशिश की, तभी उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े एक बच्चे से टकरा गई। इस टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे भी नीचे गिर पड़े।

लोगों ने उनमें से एक को पकड़ लिया और उसे वहीं घुमाया। घायल बच्चे का इलाज भी एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन लोगों का कहना है कि यह तो रोज़ की बात है। यहाँ हर दिन छीन-झपट की कई घटनाएँ होती रहती हैं।

छीन-झपट के बाद भाग रहे लुटेरों ने एक छोटे बच्चे को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल गिरने के बाद लोगों ने उनमें से एक को पकड़ लिया। उन्होंने उसे वहीं मौके पर घुमाया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दो लुटेरे मौके से भाग निकले।

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh: चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी के घर के बाहर से बुलेट चोरी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *