Barnala Collapsed: बरनाला में दर्दनाक हादसा, तीन मजदूर युवकों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Barnala Collapsed: पंजाब के बरनाला जिले के गांव फरवाही में रविवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। एक मकान के अचानक गिरने से तीन मजदूर युवकों…

Barnala Collapsed: बरनाला में दर्दनाक हादसा, तीन मजदूर युवकों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Barnala Collapsed:

पंजाब के बरनाला जिले के गांव फरवाही में रविवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया। एक मकान के अचानक गिरने से तीन मजदूर युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य युवक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, विशाल पुत्र जीवन कुमार निवासी फरवाही का मकान सीवरेज का पानी नींव में जाने के कारण एक तरफ से कमजोर होकर बैठ गया था। इस मकान की मरम्मत का काम रणजीत ठेकेदार निवासी मोगा द्वारा किया जा रहा था। मकान को ऊपर उठाने का कार्य (Barnala Collapsed) चल रहा था।

Barnala Collapsed, तीन की मौत

शनिवार रात चार युवक बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अज्ञात युवक (सभी निवासी मोगा) उसी मकान के अंदर सो रहे थे। रविवार सुबह अचानक मकान की एक दीवार झुक गई, जिससे पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में तीन युवकों की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवाया गया है। वहीं चौथे युवक की तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

 

पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *