Himachal Weather Update Today:
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के पांच जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा में रविवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ तीन अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनूमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के तेवर (Himachal Weather Update) कड़े रहने की संभावना जताई है।
आंधी और तेज हवाएं चलने का अलर्ट
मौसम की मानें तो, रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ तीव्र आंधी और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। हवा के झोंकों की अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है, जो कच्चे मकानों और पेड़ों को नुक्सान पहुंचा सकते हैं। 31 मार्च को कुछ स्थानों पर और 29, 30 मार्च और 2, 3 अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।
Himachal Weather Update, अटल टनल में बर्फबारी
29-30 मार्च और 2 व 3 अप्रैल को 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर भारी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोर बाई टू (4×2) वाहनों और दोपहिया वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने की अनुमति फिलहाल नहीं दी जा रही है, जब तक बर्फबारी जारी है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



