Srinagar-Leh Highway Avalanche: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन, 7 लोगों की मौत, 5 घायल

Srinagar-Leh Highway Avalanche: लद्दाख के कारगिल में जोजिला-गुमरी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर हिमस्खलन ने सात लोगों की जिंदगियों को चपेट में ले लिया। यह हादसा…

Srinagar-Leh Highway Avalanche: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन, 7 लोगों की मौत, 5 घायल

Srinagar-Leh Highway Avalanche:

लद्दाख के कारगिल में जोजिला-गुमरी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर हिमस्खलन ने सात लोगों की जिंदगियों को चपेट में ले लिया। यह हादसा जीरो पॉइंट और मिनीमर्ग के बीच हुआ। इसके अलावा पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। यह क्षेत्र लेह-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर है। हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन जोजिला दर्रे से गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ और बर्फ का बड़ा हिस्सा तेजी से सड़क पर आ गिरा। पलक झपकते ही वाहन बर्फ के नीचे दब गए।

सूचना मिलते ही सेना, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), लद्दाख पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें बचाव एवं राहत कार्य के लिए मशीनों के साथ पहुंच गईं। देर रात तक सेना और बीआरओ के जवान स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से बर्फ हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के कार्य में जुटे थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र और उप राज्यपाल ने जताया दुख

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भूस्खलन में दबने से सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। एक्स पोस्ट में उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। घायलों को उप-जिला अस्पताल द्रास में भर्ती कराया गया है। चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों और मृतकों में अधिकतर लेह जिले के हैं। लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जोजिला में हिमस्खलन से हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कारगिल के डीसी और एसएसपी को घटनास्थल पर जाने और प्रभावितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा राहत बल ओर बीआरओ समेत सरकारी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh Air Show: चंडीगढ़ में सूर्यकिरण एयर शो का समापन

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *