Haryana Women’s Commission Notice to Pawan Singh:
हरियाणा महिला आयोग ने अब भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को नोटिस भेज कर तलब किया। पवन सिंह की कोस्टार अंजलि राघव ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत देकर इस मामले मे कार्यवाही के लिए शिकायत दी है । हरियाणा महिला आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पवन सिंह ओर अंजलि राघव को आगामी दो अप्रैल को फरीदाबाद में जन सुनवाई के दौरान पेश होने के लिए कहा है।
अंजलि राघव ने कईं महीने पहले लखनऊ के एक कार्यक्रम में पवन सिंह द्वारा खुद को बैड टच किए जाने ओर अब उसका वीडियो अपने सहयोगियों द्वारा जबरदस्ती वायरल करवाने के खिलाफ यह शिकायत दी है। जब महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया से पूछा गया की रैपर सिंगर बादशाह को नोटिस दिए जाने के बाद हाईकोर्ट से उसे राहत मिलने ओर पंचकूला पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर माफी मांगने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह एक बेलेबल ऑफेंस है और उन्होंने यह कहा कि बादशाश ने पुलिस के सामने तो माफी मांगी है लेकिन महिला आयोग से माफी नहीं मांगी है।
अन्य ख़बरें जानें-
DM Randhawa Post-mortem: डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के शव का आज पोस्टमार्टम
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



