Himachal Budget Session:
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा का बजट में आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहें हैं। हिमाचल के वित्तीय वर्ष 2026-27 के इस बजट में केंद्र सरकार की ओर से राजस्व घाटा अनुदान बंद करने का असर नजर आएगा, क्योंकि मुख्यमंत्री सुक्खू इस बारे में पहले ही संकेत दे चुके हैं। सत्र के दौरान भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एंट्री टैक्स की बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में हुए प्रदर्शन में भाजपा विधायकों की ओर से बढ़े हुए टैक्स को वापस लेने (Himachal Budget Session) की मांग की।
आरडीजी बंद होने से जो आर्थिक संकट
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने बजट भाषण के शुभारंभ में कहा कि आरडीजी बंद होने से प्रदेश में इसका असर पड़ेगा। 16वें वित्त आयोग की ओर से आरडीजी बंद होने से जो आर्थिक संकट आया है। विपक्ष ने प्रदेश का साथ छोड़ दिया। भाजपा पर टिप्पणी से नाराज विपक्ष की ओर से नारेबाजी भी की गई। भाजपा के सदस्यों ने वेल में पहुंचकर नारेबाजी की। इससे सीएम को बजट भाषण रोकना पड़ा।
Himachal Budget Session, खराब माली हालत
प्रदेश की खराब माली हालत के बावजूद हर वर्ग को सरकार के इस चौथे वार्षिक बजट से कुछ न कुछ राहत मिलने की आस है। लोगों को आस है कि सरकार महंगाई के इस दौर में रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करने और महंगाई कम करने की दिशा में कुछ प्रभावी कदम उठाएगी। रुके विकास कार्यों को रफ्तार देने, कर्मचारियों के लंबित डीए, एरियर सहित रोजगार के अवसर सृजित करेगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भूरे रंग की अटैची में बजट दस्तावेज लेकर विधानसभा पहुंचे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं।
30 मार्च को बजट होगा पारित
बजट भाषण पर सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों, किसानों-बागवानों, पर्यटन कारोबारियों, व्यवसायियों, उद्योगपतियों आदि की खास नजर है। राज्य पर वर्तमान में एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। सरकार पर कर्मचारियों-पेंशनरों समेत कई वर्गों की देनदारियां हैं। बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री के वित्तीय प्रबंधन पर भी सभी की निगाहें हैं। बजट पर सोमवार से सामान्य चर्चा शुरू होगी। 25 मार्च को सामान्य चर्चा का समापन होगा। 27 मार्च से बजट की मांगों पर चर्चा और मतदान हाेगा। 30 मार्च को बजट पारित कर दिया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Varinder Ghumman Death Case: अमृतसर में बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

