West Bengal BJP Candidates List: पश्चिम बंगाल में बजा विधानसभा चुनाव का बिगुल, भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट 

West Bengal BJP Candidates List पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को…

West Bengal BJP Candidates List: पश्चिम बंगाल में बजा विधानसभा चुनाव का बिगुल, भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट 

West Bengal BJP Candidates List

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में कई बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं सत्ताधारी पार्टी तृणमूल मंगलवार को अपनी सूची जारी करने जा रही है। दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसे लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक की और 144 उम्मीदवारों की अपनी लिस्ट जारी कर दी है।

शुभेंदु को नंदीग्राम से टिकट

पिछली बार शुभेंदु को नंदीग्राम से टिकट मिला था। इसके बाद ममता ने नंदीग्राम से शुभेंदु के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया था। साथ ही ममता भवानीपुर से भी चुनावी मैदान में थी। नंदीग्राम में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। ममता नंदीग्राम से हार गई थींं। हालांकि भवानीपुर से वो जीत गईं थीं। इस बार भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए शुभेंदु को भावनीपुर और नंदीग्राम दोनों से प्रत्याशी बनाया है।

मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव को सरल और सुचारू बनाने के लिए चरणों की संख्या सीमित रखी गई है। पश्चिम बंगाल के साथ असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भी चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों के नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurgaon Sicide: गुड़गाँव में पिता अपनी दो साल की बेटी को लेकर कुदा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *