MOGA BOMB THERAT: मोगा के 3 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 9वीं कक्षा की परीक्षा रद्द

MOGA BOMB THERAT पंजाब के मोगा में तीन सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कुलों को मेल से…

MOGA BOMB THERAT: मोगा के 3 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 9वीं कक्षा के की परीक्षा करनी पड़ी रद्द

MOGA BOMB THERAT

पंजाब के मोगा में तीन सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कुलों को मेल से बम की धमकी मिली थी। जिसके बाद छात्रों के घर भेजा गया। पुलिस प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, मोगा के गोथेला सरकारी स्कूल, उगोके सरकारी स्कूल और झंडियाना सरकारी स्कूल को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार गर्ग ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर बम निरोधक दस्ते भेजे और स्कूल आए छात्रों को घर भेज दिया गया।

शिक्षक तेजवंत सिंह संधू ने बताया कि वे आज रोज़ की तरह स्कूल आए थे। इसके बाद, रूटीन चेकिंग के दौरान उन्होंने स्कूल का ईमेल चेक किया, जिसमें उन्हें 3 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस खबर के बाद बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसी वजह से बच्चों को बिना किसी पूर्व सूचना के ही घर भेज दिया गया।

ਹੋਰ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹੋ—

ਪ੍ਰਗਤੀਸ਼ੀਲ ਪੰਜਾਬ ਨਿਵੇਸ਼ਕ ਸੰਮੇਲਨ 2026 – ਫਰਨੀਚਰ ਅਤੇ ਪਲਾਈ ਉਦਯੋਗ ‘ਤੇ ਸੈਸ਼ਨ

ਹੋਰ ਅੱਪਡੇਟ ਲਈ LIVING INDIA NEWS ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਰਹੋ—24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *