Gurdaspur Accident: गुरदासपुर में ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर, लड़की और मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

Gurdaspur Accident गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर औजला मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल की रिक्शा से टक्कर हो गई। इस टक्कर में ई-रिक्शा पलट गया। हादसे…

Gurdaspur Accident: गुरदासपुर में ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर, लड़की और मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

Gurdaspur Accident

गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर औजला मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल की रिक्शा से टक्कर हो गई। इस टक्कर में ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में बैठी एक लड़की और मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। रोड सेफ्टी फोर्स और तिब्बर पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

ई-रिक्शा चालक का कहना है कि वह ई-रिक्शा में गांव औजला से एक लड़की को ले जा रहा था। जब वह औजला मोड़ से मुड़ने लगा, तो मोटरसाइकिल सवार बहुत तेज़ रफ़्तार से आया। उसके आगे एक बस थी, जिसके कारण शायद उसे ई-रिक्शा दिखाई नहीं दिया और उसने सीधे रिक्शा में टक्कर मार दी।

अन्य ख़बरें जानें-

Sonam Wangchuk Released: सोनम वांगचुक हुए रिहा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *