Ludhiana Youth Dide in Russia-Ukraine War:
लुधियाना के एक नौजवान, समरजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज लुधियाना में किया गया। वह पढ़ाई के लिए मॉस्को गया था। जहाँ उसे धोखे से सेना में भर्ती कर लिया गया और यूक्रेन की सीमा पर भेज दिया गया। जहां ड्रोन हमले में उसकी मौत हो गई। छह महीने बाद उसका शव घर पहुँचा, जिसका आज अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में शोक का माहौल है।
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनका बेटा समरजीत सिंह, जो पढ़ाई के लिए मॉस्को गया था, उसे धोखे से सेना में भेज दिया गया, जहाँ ड्रोन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। भारतीय दूतावास द्वारा भेजे गए मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार, समरजीत की मौत 10 सितंबर को हुई थी। उन्हें भारत से एक एजेंसी के ज़रिए संदेश मिला था कि वे इस बच्चे का शव ले जाएँ; वे परिवार के साथ गए और शव वापस ले आए। आज उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को एजेंटों के धोखे की वजह से ही सेना में भेजा था। लोगों को एजेंटों से सावधान रहना चाहिए। इस युद्ध के दौरान, न केवल उनके बेटे की, बल्कि पंजाब और भारत से जुड़े आठ अन्य नौजवानों की भी मौत हुई है।
अन्य ख़बरें जानें-
Progressive Punjab Summit: मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब समिट का आगाज
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



