Yamunanagar Youth Dies in Canada
हरियाणा के यमुनानगर में 24 वर्षीय युवक उधम प्रीत सिंह की कनाडा में 26 फरवरी को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आज उधम प्रीत सिंह का शव यमुनानगर पंहुचाया, जहां उनके परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। फोटोग्राफर गुरविंद्र सिंह का बेटा उधम प्रीत सिंह वर्ष 2021 में वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। इस समय ब्रंपटन में रहकर पढ़ाई के साथ काम भी कर रहा था।
टोरंटो जा रहे थे घूमने
परिजनों के मुताबिक उधम प्रीत सिंह दो दिन की छुट्टी मिलने पर अपने एक दोस्त के साथ कार से टोरंटो घूमने जा रहा था। इसी दौरान टोरंटो के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उधम प्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
2021 में गया था विदेश
उधम प्रीत सिंह के परिजनों ने बताया कि 2021 में वह को विदेश भेजा था। जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सामाजिक संस्थाओं ,जिला प्रशासन का उद्गम प्रीत के शव को लाने में भारी सहयोग रहा। जिसके चलते आज परिजन उसके अंतिम दर्शन कर सके।
परिजनों ने यह भी बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था। वह इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था। हादसे से एक दिन पहले बुधवार रात उसकी पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी। वह बेहद खुश था और दोस्त के साथ टोरंटो जाने की योजना के बारे में बता रहा था। परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार से उधम का शव भारत लाने की व्यवस्था की मांग की है।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Weather Update: हिमाचल में ताजा बर्फबारी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



