स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब विधानसभा में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी डॉक्टरज़ एसोसिएशन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल से की बैठक

चंडीगढ़, 10 मार्च 2026: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ . बलबीर सिंह ने आज पंजाब विधानसभा…

पंजाब विधानसभा में डॉक्टरज़ एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल से बैठक

चंडीगढ़, 10 मार्च 2026:

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ . बलबीर सिंह ने आज पंजाब विधानसभा में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी डॉक्टरज़ एसोसिएशन पंजाब के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से बैठक की। यह प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान डॉ. प्रीतम सिंह छोक्कर की अगुवाई में विधानसभा के विशेष दौरे पर पहुंचा था।
एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. मनजीत सिंह ढिल्लों और सरंक्षक डॉ. तरसेम सिंह के विशेष प्रयासों से यह बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ . बलबीर सिंह के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के सचिव डॉ. गगन अरोड़ा ने इलेक्ट्रोहोम्योपैथी से संबंधित ‘स्पैगाइरिक’ दवाइयों के निर्माण लाइसेंस को नियमित करने और जारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस पद्धति को कानूनी मान्यता देने से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा सुधार संभव है।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब विधानसभा में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी डॉक्टरज़ एसोसिएशन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल से की बैठक

स्वास्थ्य मंत्री डॉ . बलबीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी। उन्होंने एसोसिएशन से राजस्थान और अन्य राज्यों में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी को मिली मान्यता से संबंधित आवश्यक आंकड़े और दस्तावेज़ उपलब्ध कराने को कहा, ताकि इस विषय में आगे की कार्रवाई की जा सके।
इस बैठक के दौरान विधायक सुखविंदर सिंह सुखी, विधायक शेरी कलसी और विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर भी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल के सभी डॉक्टरों ने पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह अजीतवाल, डॉ. गुरदेव सिंह फिरोजपुर, डॉ. अवतार सिंह नकोदर, डॉ. रणजीत सिंह अबोहर, डॉ. इंदरजीत कौर अमृतसर, डॉ. तेजवंत कौर कोटकपूरा, डॉ. इंदरजीत सिंह नथाणा, डॉ. जगसीर खारा (ए एंड डी फार्मा), गुरमेल सिंह चाहल, डॉ. रेशम सिंह, डॉ. मनदीप सिंह धूड़िया, डॉ. कीर्तन सिंह, डॉ. दलजीत सिंह मोगा, डॉ. रणजीत सिंह बिलासपुर, डॉ. लखविंदर शर्मा बरगाड़ी,डॉ. गुरबचन सिंह थराज,डॉ. गुरमेल सिंह ढिल्लवां,

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पंजाब विधानसभा में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी डॉक्टरज़ एसोसिएशन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल से की बैठक

डॉ. बलदेव सिंह कालके, डॉ. चंद सिंह रूपाणा, डॉ. सुरजीत सिंह कपूरथला, सुखविंदरा सिंह कपूरथला, डॉ. गुरदियाल सिंह कपूरथला, डॉ. जसवंत सिंह नकोदर, डॉ. गुलाब सिंह फिरोजपुर, डॉ. पाल सिंह जीरा, डॉ. साहिब सिंह तरनतारन, डॉ. भूपिंदर सिंह बावा, डॉ. कीर्तन सिंह चमकौर साहिब, डॉ. जग रूप सिंह जीरा, डॉ. मुहम्मद शरीफ, डॉ. बारा सिंह, डॉ. सरबजीत सिंह चुग्गे कलां, डॉ. जसवीर सिंह, डॉ. सुखपाल सिंह और गुरिंदर सिंह महिंदीरत्ता भी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें जानें-

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से की मुलाकात

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *