Himachal Accident:
हिमाचल के जिला ऊना के रैंसरी क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। जिसमें अपने ही स्कूल की बस की चपेट में आने से दो नन्हीं सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बच्ची (Himachal Accident) नाजुक हालत में पीजीआई रेफर।
तीन वर्षीय आश्वि की हालत बेहद नाजुक-
हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चियां स्कूल से छुट्टी के बाद बस से घर लौटी थीं। बस उन्हें उतारने के बाद पीछे की ओर मोड़ी जा रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चियां बस के नीचे आ गईं। हादसे में तीन वर्षीय आश्वि की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
Himachal Accident-
इसके बाद पांच वर्षीय प्रिशा का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। दोनों बच्चियां माउंट कार्मल स्कूल, रक्कड़ कॉलोनी की छात्राएं हैं और नए शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन यह दर्दनाक घटना पेश आई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजन गहरे सदमे में हैं।
उधर पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



