गैंगस्टरों पर कार्रवाई की मार विदेशों तक: जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य अमृत दालम मोल्डोवा सीमा से हिरासत में लिया

चंडीगढ़, 7 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत न्याय से बचने के लिए विदेशों…

गैंगस्टरों पर कार्रवाई की मार विदेशों तक: जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य अमृत दालम मोल्डोवा सीमा से हिरासत में लिया

चंडीगढ़, 7 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत न्याय से बचने के लिए विदेशों में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर उन्हें भारत वापस लाने के प्रयासों में बड़ी सफलता मिली है। इस क्रम में वांछित गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम को मोल्डोवा सीमा से हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने दी।

बताया गया है कि फरार आरोपी अमृतपाल दालम को पंजाब पुलिस के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय (एम ई ए ), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी बी आई ), इंटरपोल और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से जारी इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस ने हाल ही में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) काउंटर इंटेलिजेंस अशिश चौधरी की अगुवाई में ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओ एफ टी ई सी) का गठन किया है, ताकि विदेशों में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत पंजाब वापस लाया जा सके।

जानकारी के अनुसार बटाला के दालम नंगल गांव का रहने वाला अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा हुआ है और वह नकली पासपोर्ट की मदद से विदेश भाग गया था। आरोपी विशेष रूप से अमृतसर क्षेत्र में बड़ी हस्तियों और कारोबारियों को निशाना बनाकर फोन के माध्यम से फिरौती मांगने की गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतपाल सिंह पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

उन्होंने कहा कि लगातार अंतरराष्ट्रीय समन्वय और पंजाब पुलिस एजेंसियों की निरंतर कार्रवाई के चलते अमृत दालम को हिरासत में लेने में सफलता मिली है। उसकी प्रत्यर्पण/डिपोर्टेशन प्रक्रिया के लिए कानूनी और कूटनीतिक कार्यवाही जारी है, ताकि उसे जल्द से जल्द कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सके।

डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस का ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल  (ओ एफ टी ई सी) इस समय विदेशों में छिपे विभिन्न अपराधियों को पकड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

बजट की सारी अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *