पंजाब विधानसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री ने पंजाब के राज्यपाल का विधानसभा पहुँचने पर किया हार्दिक स्वागत

चंडीगढ़, 6 मार्च: पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के साथ आज पंजाब के राज्यपाल…

Punjab Budegt Session: भगवंत मान मंत्रिमंडल द्वारा वर्ष 2026–27 के बजट अनुमानों को मंजूरी, 8 मार्च को वर्ष 2026–27 का बजट करेंगे पेश

चंडीगढ़, 6 मार्च:

पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के साथ आज पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया का पंजाब विधानसभा पहुँचने पर हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर पंजाब पुलिस द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित करने के लिए पंजाब विधानसभा पहुँचे थे।

स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने भी राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया को सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह और पारंपरिक लोई भेंट की। राज्यपाल ने उनके हार्दिक स्वागत पर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा कैबिनेट मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा, डॉ. रवजोत सिंह, संसदीय मामलों के मंत्री, पंजाब, श्री के.ए.पी. सिन्हा,

पंजाब विधानसभा स्पीकर और मुख्यमंत्री ने पंजाब के राज्यपाल का विधानसभा पहुँचने पर किया हार्दिक स्वागत

मुख्य सचिव, पंजाब, बहुजन समाज पार्टी के श्री नछत्तर पाल, शिरोमणि अकाली दल के श्री मनप्रीत सिंह ईयाली और भाजपा के श्री जंगी लाल महाजन मौजूद थे।

अन्य ख़बरें जानें-

अमृतसर में सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *