UPSC Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, हरियाणा भाजपा नेता के बेटे के साथ फरिदाबाद के युवकों ने किया नाम रोशन

UPSC Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया…

UPSC Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा फाइनल रिजल्ट जारी, जानिए तीसरे स्थान पर रहने वाले हरियाणा भाजपा नेता के बेटे के बारे में

UPSC Final Result:

यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक और राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक हासिल की है। इसके बाद जहां हरियाण भाजपा नेता के बेटे ने नाम रोशन किया उनके साथ, फरिदाबाद के युवकों ने भी नाम चमकाया।

279वीं रैंक हासिल कर सेक्टर 28 निवासी कनिष्क अग्रवाल ने अपने परिवार और पूरे फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। कनिष्क की एक छोटी बहन MBBS की पढ़ाई कर रही है. उनके पिता इंजीनियर हैं और मां गृहिणी। माता-पिता का कहना है कि कनिष्क शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहा है और आज उसकी मेहनत रंग लाई है।

हरियाणा के भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे-

फाइनल रिजल्ट के परिणामों में चंडीगढ़ के एकांश ढुल ने अपनी सफलता का लोहा मनवाते हुए देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। एकांश ढुल हरियाणा के भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं। एकांश की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे शहर और प्रदेश में जश्न मनाया जा रहा है।

चंडीगढ़ से की प्रारंभिक पढ़ाई-

एकांश की शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई। उन्होंने 10वीं कक्षा भवन विद्यालय चंडीगढ़, सेक्टर-27 से पास की। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई सेंट कबीर पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ सेक्टर-26 से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद एकांश ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। इससे पहले भी वह इस परीक्षा में सफलता हासिल कर चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने 342वीं रैंक और वर्ष 2025 में 295वीं रैंक प्राप्त की थी। लगातार प्रयास और मेहनत के बाद इस बार उन्होंने देश में तीसरा स्थान हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की।

अन्य ख़बरें जानें-

Moga Sarpanch Murder: मोगा जिले में सरपंच और जिम संचालक पर सरेआम बरसाई गोलीयां

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *