Moga Sarpanch Murder: मोगा जिले में सरपंच और जिम संचालक पर सरेआम बरसाई गोलीयां, 4-5 हमलावर हमला कर फरार

Moga Sarpanch Murder: पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार सुबह सरपंच और जिम संचालक को सरेआम गोलीयां मार दी. मृतक का नाम हरपिंदर सिंह (हैप्पी)…

Moga Sarpanch Murder: मोगा जिले में सरपंच और जिम संचालक पर सरेआम बरसाई गोलीयां, 4-5 हमलावर हमला कर फरार

Moga Sarpanch Murder:

पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार सुबह सरपंच और जिम संचालक को सरेआम गोलीयां मार दी. मृतक का नाम हरपिंदर सिंह (हैप्पी) है जो गांव पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच और जिम संचालक था. हमलावरों ने थार (Moga Sarpanch Murder) गाड़ी से उतरते घटना को अंजाम दिया.

4-5 हमलावरों ने बरसाई गोलीयां-

घटना सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच की है. बताया जा रहा है कि जब हरपिंदर सिंह हैप्पी बाघापुराना-कोटकपूरा रोड पर स्थित अपनी ‘सूजन जिम’ पहुंचे थे. जैसे ही वे अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, तो 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हमलावर मौके से फरार हो गए.

Moga Sarpanch Murder, 10-15 राउंड गोलियां चलीं-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10-15 राउंड गोलियां चलीं. उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया. बाघापुराना थाना के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है एसी वारदातें-

बता दें कि इससे पहले जनवरी में अमृतसर के एक रिसॉर्ट में शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं, तरनतारन में 18 फरवरी को गांव शेरों के एक मैरिज पैलेस में AAP सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

अन्य ख़बरें जानें-

Ludhiana-Ferozepur Highway Accident: लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे में 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *