New Governors Appointment:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों में बदलाव किया है. इसमें हिमाचल, बिहार और बंगाल समेत सात राज्यों के राज्यपाल को बदला गया है.
बंगाल के नए राज्यापाल-
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वह सीवी आनंद बोस की जगह लेंगे. आनंद बोस ने इससे पहले अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है. वहीं, रिटायर्ड लेफ़्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
कविंदर गुप्ता हिमाचल के नए राज्यापल-
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. पूर्व भारतीय राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा नंद किशोर यादव को नगालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है
अन्य ख़बरें जानें-
Assam IAF Sukhoi Crash: असम में भारतीय वायुसेना के सुखोई विमान हादसे का शिकार



