Punchkula: पंचकूला में दिनदिहाड़े पार्क में कुत्ता घुमाने निकलीं महिला की चैन छिनने की कोशिश, लटेरे पर ड़टकर जड़े लात-घूंसे

Panchkula Snatching: पंचकूला के सेक्टर-21 में पार्क वीरवार को दिनदिहाडे लूट की कोशिश की गई। आर्मी स्कूल टीचर ने भी जमकर लुटेरे का सामना किया।…

Panchkula Snatching

Panchkula Snatching:

पंचकूला के सेक्टर-21 में पार्क वीरवार को दिनदिहाडे लूट की कोशिश की गई। आर्मी स्कूल टीचर ने भी जमकर लुटेरे का सामना किया। जिसके चलते लुटेरे को खाली हाथ भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि सेक्टर-21 में पार्क के टीचर मीनाक्षी अपना पालतू कुत्ता घुमाने को निकलीं थी। तभी एक युवक ने उनकी चेन खींचने की कोशिश की। जिसके बाद उन्होंने लात-घूंसा मारा। टीचर ने बचाव के शोर भी मचाया। लात-घूंसे पड़ने के बाद स्नेचर चेन लेने में असफल हो गया। जिसके बाद महिला ने उसका काला जैकट पकड़ लिया। वह घबरा कर जैकट निकाल कर भाग गया । फिर उन्होंने चेन चैक की तो पंडल समेत सड़क पर मिल गई।

पति-भाई और पिता आर्मी अफसर

मीनाक्षी, आर्मी स्कूल में टीचर रहीं हैं। उनके पति कर्नल लोकेश शर्मा के अनुसार, उनकी पत्नी मीनाक्षी के भाई व पिता भी आर्मी में अफसर हैं। आर्मी में रहते ही, उन्होंने ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लिया था, जिसकी वजह से वे आरोपी का मुकाबला कर पाई।

SHO बोले- CCTV फुटेज चेक कर रही पुलिस-

सेक्टर-20 थाना के SHO सोमबीर ढाका ने बताया कि कर्नल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्नेचर की तलाश के लिए आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Ashirwad Scheme: मान सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के 4,817 लाभार्थियों के लिए ₹24.57 करोड़ जारी 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *