BJP Rajya Sabha Candidates:
राज्यसभा चुनावों के लिए पार्टीयों की तैयारियां जारी है। इसी बीच बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया है। पहली लिस्ट में भाजपा की ओर से नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके साथ हरियाण की में भी उम्मीदवारों को घोषणा कर दी है। 
भाजपा ने हरियाणा से करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। संजय भाटिया पांच मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रह चुके है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
राज्यसभा के लिए 37 सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से और प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Rajpura ATM Robbery: राजपुरा-कालका रोड पर एटीएम को गैस कटर से काट लुटेरे नकदी लेकर फरार



