Indian in Iran-US-Israel Conflict:
ईरान, अमेरिका-इसराइल की जंग के कारण लगातार चौथे दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर 80+ इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हुई हैं। इसके साथ मंगवार सुबह एअर इंडिया की AI916D फ्लाइट 149 यात्री और 8 (Indian in Iran-US-Israel Conflict) केबिन क्रू के साथ दिल्ली लैंड हुई। दुबई में फंसी भारतीय शटलर पीवी सिंधु के साथ अनेक भारतीयों की वापसी हुई है।
दुबई से मुंबई- हैदराबाद-बेंगलुरु-
इसके अलावा सोमवार देर रात दुबई से अमीरात की 3 फ्लाइट EK500 दुबई से मुंबई, EK526 दुबई से हैदराबाद, EK568 दुबई से बेंगलुरु और EK542 दुबई से चेन्नई लैंड हुईं। इनमें 217 यात्री-क्रू सवाल थे। अबू धाबी से भी एक फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई है।
Indian in Iran-US-Israel Conflict-
पीवी सिंधू दुबई बंगलूरू में अपने घर पंहुच चुकी है। युद्ध की वजह से दुबई एयरपोर्ट बंद होने की से वह दुबई में फंस गई थीं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर और साथ ही एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी पुष्टि की है।
Back home in Bangalore and safe 🙏
The last few days have been intense and uncertain, but I’m truly grateful to be back to my house. A heartfelt thank you to the incredible ground teams, Dubai authorities, airport staff, immigration, and every single person who stepped up and…
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) March 3, 2026
हालांकि, घर वापसी पर सिंधू के पति वेंकट ने उन पर चुटकी भी ली है।
10 स्पेशल फ्लाइट-
इंडिगो भी आज सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट कर रहा है। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू की हैं। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू की हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, काहिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं।



