Afghan Attack on Pakistan: अफगान सेना के पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले, 25 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर तालिबान के कब्जे का दावा

Afghan Attack on Pakistan: ईरान- अमेरिका-इसराइल में युद्द के बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर पिछले पांच दिनों से जंग में तेजी…

Afghan Attack on Pakistan: अफगान सेना के पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले, 25 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर तालिबान के कब्जे का दावा

Afghan Attack on Pakistan:

ईरान- अमेरिका-इसराइल में युद्द के बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर पिछले पांच दिनों से जंग में तेजी आई है। अफगान सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के हवाई हमलों का कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। अफगान रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उनकी सेना ने 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा के पास कई जरूरी पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में ( Afghan Attack on Pakistan) काबुल से जुड़े इलाके, खोस्त का अली-शेर जिला, जलालाबाद और कंधार के सीमावर्ती क्षेत्र शामिल हैं।

अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई-

पिछले चार दिनों से दोनों तरफ की सेनाएं एक-दूसरे के ठिकानों पर भारी गोलाबारी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि टकराव के शुरुआती दौर के मुकाबले अब लड़ाई की तेजी थोड़ी कम हुई है। यह दुश्मनी पिछले महीने तब शुरू हुई थी जब पाकिस्तान ने अफगान सीमा के अंदर आतंकवादियों को निशाना बनाने का दावा किया था। इसके तुरंत बाद तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

Afghan Attack on Pakistan, 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सेनिक मारे-

सोमवार को अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पक्तिका प्रांत में अफगान सैनिकों ने पाकिस्तान का एक बख्तरबंद टैंक नष्ट कर दिया है। यह टैंक अफगान इलाके की तरफ अंधाधुंध गोले बरसा रहा था। मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खोवाराजमी ने दावा किया कि अफगान सैनिकों ने अब तक 100 से ज्यादा पाकिस्तानी लोगों को मार गिराया है और 25 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर अपना झंडा फहरा दिया है।

अफगान एयर डिफेस मुस्तैद-

अफगान पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने काबुल के पास स्थित बगराम एयर बेस पर बमबारी करने की कोशिश की थी। अफगान एयर डिफेस सिस्टम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस हमले को नाकाम कर दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बगराम एयर बेस पहले अमेरिकी सेना का सबसे बड़ा केंद्र हुआ करता था।

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar: जालंधर में दुकान में घुसी आनियंत्रिच बोलेरो, 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *