Iran Attacks on Oman and Saudi: ईरान के ओमान में तेल टैंकर पर हमला, 16 भारतीय क्रू में एक की मौत, सऊदी की तेल रिफ़ायनरी पर भी हमला

Iran Attacks on Oman and Saudi: यूएस-इजरायल और ईरान में जंग के बीच ओमान के पोर्ट सुल्तान काबूस के उत्तर-पश्चिम में समुद्र में एक तेल…

Iran Attacks on Oman and Saudi: ईरान के ओमान में तेल टैंकर पर हमला, 16 भारतीय क्रू में एक की मौत, सऊदी की तेल रिफ़ायनरी पर भी हमला

Iran Attacks on Oman and Saudi:

यूएस-इजरायल और ईरान में जंग के बीच ओमान के पोर्ट सुल्तान काबूस के उत्तर-पश्चिम में समुद्र में एक तेल टैंकर पर की खबर आई है. इसके आलावा सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी ‘सऊदी अरामको’ की रिफ़ाइनरी पर कथित ईरानी हमले की खबर भी आई है. इसको लेकर सऊदी के (Iran Attacks on Oman and Saudi) रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भी बातें बताई.

21 क्रू में 16 भारतीय 1 की मौत,

ईरान में इजराइल अमेरिका के हमले में सैन्य संघर्ष के बीच एक भारतीय की मौत हो गई है. सल्तनत ऑफ़ ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने इसकी पुष्टि की है. मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने बयान जारी करते हुए कहा, मार्शल आइलैंड्स के ध्वज वाले ऑयल टैंकर ‘एमकेडी व्योम’ पर ड्रोन से हमला हुआ. हमले से इंजन रूम में आग लगी और धमाका हुआ. इसमें एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई. बयान में कहा गया, टैंकर के 21 क्रू सदस्यों को बाहर निकाला गया. इनमें 16 भारतीय, 4 बांग्लादेशी और 1 यूक्रेनी नागरिक शामिल थे.

तेल रिफ़ाइनरी पर हमले पर सऊदी अरब का बयान

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी ‘सऊदी अरामको’ की रिफ़ाइनरी पर कथित ईरानी हमले को लेकर देश के रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, रास तानूरा स्थित रिफ़ाइनरी पर हमले की कोशिश कर रहे दो ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं. इस ऑपरेशन के दौरान कुछ मलबा गिरने से एक सीमित दायरे में आग लगी, लेकिन किसी आम नागरिक को चोट नहीं पहुंची.

Iran Attacks on Oman and Saudi-

सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक़, ऊर्जा मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सोमवार सुबह 7:04 बजे रास तानूरा में रिफ़ाइनरी के पास दो ड्रोन नष्ट किए गए. इसको रोकने के दौरान गिरे मलबे से हल्का नुकसान पहुंचा. हालांकि, इससे लगी आग को आपातकालीन टीमों ने काबू कर लिया. किसी को चोट या जान का नुक़सान नहीं हुआ. बताया गया है कि रिफ़ाइनरी की कुछ यूनिट्स को सावधानी के तौर पर बंद किया गया. लेकिन पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई पर स्थानीय बाज़ारों में कोई असर नहीं पड़ा.

अन्य ख़बरें जानें-

Haryana Budget: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने पेश

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *