Kurukshetra Boy Death: कुरुक्षेत्र बिजली विभाग की लापरवाही से मासूम की मौत, 66 केवी की लाइन की चपेट में आया 11 साल का बच्चा, परिवार में आक्रोश

Kurukshetra Boy Death: कुरुक्षेत्र के शाहबाद मारकंडा स्थित लक्की कॉलोनी में एक हृदयविदारक हादसा घटित हुआ। इससे पूरे क्षेत्र में शोक और भारी रोष की…

Kurukshetra Boy Death: कुरुक्षेत्र बिजली विभाग की लापरवाही से मासूम की मौत, 66 केवी की लाइन की चपेट में आया 11 साल का बच्चा, परिवार में आक्रोश

Kurukshetra Boy Death:

कुरुक्षेत्र के शाहबाद मारकंडा स्थित लक्की कॉलोनी में एक हृदयविदारक हादसा घटित हुआ। इससे पूरे क्षेत्र में शोक और भारी रोष की लहर पैदा कर दी है। कॉलोनी के ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज 66 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा बुरी तरह झुलस गया। जिसे आनन-फानन में आदेश अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान बच्चे दम तोड़ दिया। मृतक बच्चे की पहचान 11 वर्षीय केशव के रूप में हुई है।

बिजली विभाग को शिकायत देने के बाद भी नहीं असर-

इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों और कॉलोनी वासियों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा है। परिजनों का स्पष्ट रूप से आरोप है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम है। जिसने एक हंसते-खेलते बच्चे की जान ले ली। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इन खतरनाक और नीची लटकती हाई-वोल्टेज तारों के बारे में कई बार विभाग को लिखित और मौखिक शिकायतें दे चुके थे। लेकिन प्रशासन ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया और आज तक कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न?

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन तारों को दुरुस्त कर दिया जाता या इन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर कर दिया जाता, तो आज यह मासूम अपनी जान न गंवाता। कॉलोनी में चारों तरफ मातम का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी और परिवार का चिराग इस तरह न बुझे। यह हादसा बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद जनता की सुरक्षा को ताक पर क्यों रखा गया।

 

अन्य ख़बरें जानें-

Nakodar Murder: नकोदार में दुकारनदार की हत्या, गांव जाते समय अनजान लोगों ने किया हमला

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *