Pakistan and Afghanistan Open War:
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग लगातार जारी है. 22 फरवरी को हुए पाक हमले का जवाब देते हुए अफगान फोर्सेज ने बीती रात जवाबी कार्रवाई की तो सुबह पाकिस्तानी सेना ने ‘गजब लिल हक’ ऑपरेशन के तहत काउंटर अटैक किया. अब दोनों देशों की सेनाएं (Pakistan vs Afghanistan War) एक दूसरे पर काउंटर अटैक कर रही हैं.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अफगानिस्तान के हमले को संप्रभुता पर हमला बताया हैं. अफ़ग़ानिस्तान ने दावा किया है कि उसने इस्लामाबाद के पास सैन्य कैंप पर हवाई हमला किया है.
फ़ैज़ाबाद सैन्य कैंप और नौशेरा में एक सैन्य अड्डों को बनाया निशाना-
तालिबान शासन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने इस्लामाबाद में एक सैन्य कैंप पर हवाई हमला किया. इसकी जानकारी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए दी है. मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा, रक्षा मंत्रालय की वायु सेना ने आज सुबह लगभग 11:00 बजे हवाई हमले किए. इन हमलों का निशाना इस्लामाबाद के फ़ैज़ाबाद के पास एक सैन्य कैंप और नौशेरा में एक सैन्य अड्डा था.
तालिबान शासन के रक्षा मंत्रालय ने जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद पर भी हवाई हमले करने का दावा किया है. सूत्र ने बताया कि ‘हवाई कार्रवाई सफल रही, इसमें पाकिस्तानी सेना के अहम सैन्य ठिकानों, केंद्रों और इमारतों को निशाना बनाया गया. अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने पाकिस्तान की ओर से हुई एयर स्ट्राइक के जवाब में ये हमले किए हैं.
पाकिस्तानी सेना मज़बूती से करेगी सामना-
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा है कि वह देश की रक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं करेंगे और किसी भी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देंगे. गुरुवार-शुक्रवार की रात पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, पाकिस्तान ने हमेशा शांति को बढ़ावा दिया है। देश की अखंडता से समझौता नहीं किया जाएगा और पाकिस्तानी सेना किसी भी आक्रामकता का मज़बूती से सामना करेगी.
अपने बयान में शहबाज़ शरीफ़ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना किसी भी आंतरिक और बाहरी चुनौती से निपटने में सक्षम है. पाकिस्तान और अफ़ग़ान तालिबान के बीच सीमा पर झड़पें जारी हैं. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को भारी नुक़सान पहुंचाने का दावा किया है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि करना मुश्किल है.
अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana: लुधियाना में दहशत का माहौल, बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़,



