Arvind Kejriwal Delhi Excise Case:
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएमअरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले में बरी हो गए हैं। कोर्ट का फैसला आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात की और मैं भ्रष्ट नहीं हूं… कहते हुए वे फूट-फूट कर रोने लगे. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत अन्य लोगों को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाले में बरी कर दिया है. इसके बाद केजरीवाल के घर पंहुचने पर (Arvind Kejriwal Delhi Excise Case) पत्नी और परिवार में खुशी का माहौल है.
मैंने अपनी ज़िंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है-
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी किया गया है. अदालत के फ़ैसले पर अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए. अरविंद केजरीवाल ने भावुक होकर कहा, केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने अपनी ज़िंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है. इन्होंने झूठा केस लगाया और आज यह साबित हो गया. अदालत के फ़ैसले पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, सत्य की हमेशा जीत होती है.
भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा-
केजरीवाल ने कहा, पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी, आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और जितने भी अभियुक्त थे सबको आरोपमुक्त कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है. “सत्य की जीत हुई.” केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा और पूरे मामले को ‘फर्ज़ी’ बताया. उन्होंने आगे कहा कि, मोदी जी और अमित शाह जी ने मिलकर आज़ाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा. आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने के लिए पार्टी के पांच सबसे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिय. यहां तक कि सिटिंग चीफ़ मिनिस्टर को जेल में डाला गया.
सत्य की हमेशा जीत-
इस दौरान केजरीवाल भावुक हो गए और कहा, केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने अपनी ज़िंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है. इन्होंने झूठा केस लगाया और आज यह साबित हो गया. अदालत के फ़ैसले पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, सत्य की हमेशा जीत होती है.
परिवार में खुशी का माहौल-
आरोपों से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल जब अपने घर पहुंचे, तो जैसे ही वे मुख्य दरवाज़ पर पहुंचे, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल दौड़कर उनसे लिपट गईं. उन्हें कसकर गले लगा लिया. वहीं उनकी बेटी ने भी आगे बढ़कर पिता को भावुक होकर गले लगाया. इस भावुक मौके पर उनके साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे.



