गैंगस्टरों पर वार का 37वां दिन: पंजाब पुलिस ने 601 स्थानों पर की छापेमारी; 203 गिरफ्तार, युद्ध नशे के विरुद्ध में नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 26 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 37वें दिन पंजाब पुलिस ने…

DAY 73 OF GANGSTRAN TE VAAR

चंडीगढ़, 26 फरवरी:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 37वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 601 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

37वें दिन, पुलिस टीमों ने 203 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक हथियार बरामद किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 11,616 हो गई हैं।

इसके अलावा 147 व्यक्तियों के खिलाफ सतर्कता कार्रवाई की गई है, जबकि 145 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान आठ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप में वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध तथा अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा की जा सकती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के 362वें दिन 67 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.4 किलो हेरोइन, 301 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3350 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ, सिर्फ 362 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 51,305 हो गई है। नशा छुड़ाओ अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए मनाया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 27-February-2026

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *