पंजाब सरकार द्वारा जल्द करवाई जाएगी एन.आर.आई. मिलनी: डॉ. रवजोत सिंह, समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा हल

चंडीगढ़, 23 फरवरी: पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही जिला वार एन.आर.आई. मिलनियां आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी आज यहां एन.आर.आई. मामलों से संबंधित विभागीय उच्च…

Punjab Government to soon organize NRI meet: Dr. Ravjot Singh, Orders to hold NRI Sabha elections soon

चंडीगढ़, 23 फरवरी:

पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही जिला वार एन.आर.आई. मिलनियां आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी आज यहां एन.आर.आई. मामलों से संबंधित विभागीय उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दी।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा विदेशों में बसे पंजाबी एन.आर.आई.ज की समस्याओं को हल करने के लिए एन.आर.आई. मिलणियां लगातार आयोजित की जा रही हैं और इसी दिशा में चालू वर्ष के दौरान राज्य के प्रत्येक जिले में एन.आर.आई. मिलनियां करवाई जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य एन.आर.आई.ज को सामने आने वाली समस्याओं का समाधान उनके पास पहुंचकर करना है ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਲਦ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਐਨ.ਆਰ.ਆਈ. ਮਿਲਣੀ: ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਐਨ.ਆਰ.ਆਈ. ਸਭਾ ਦੀ ਚੋਣ ਜਲਦ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਹੁਕਮ
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਲਦ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਐਨ.ਆਰ.ਆਈ. ਮਿਲਣੀ: ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਐਨ.ਆਰ.ਆਈ. ਸਭਾ ਦੀ ਚੋਣ ਜਲਦ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਹੁਕਮ

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एन.आर.आईज के मामले और शिकायतें निर्धारित समय के अंदर हल की जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विदेशों में बैठे पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार विदेशों में बसे एन.आर.आईज़. पंजाबियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने एन.आर.आईज़ की पंजाब में पड़ी जमीन-जायदाद के अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एन.आर.आई.ज सभा के चुनाव जल्द करवाए जाएं और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई को तेजी से पूरा किया जाए।

इस मौके पर एन.आर.आई. विभाग के सचिव श्री वी एन. जा़दे, डिवीजनल कमिश्नर जालंधर तथा सचिव सूचना एवं लोक संपर्क विभाग श्री रामवीर, विशेष सचिव एन.आर.आई. श्रीमती अमनदीप कौर, ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. श्री आर. के. जैस्वाल, अतिरिक्त सचिव एन.आर.आई. श्री आर. बी.एस. बराड़ और ए.आई.जी. श्री अजिंदर सिंह उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें जानें-

साल 2026-27 में पंजाब का आबकारी राजस्व 12, 800 करोड़ रुपए तक पहुंचेगा; स्कूलों, अस्पतालों और लोक- समर्थकीय योजनाओं को मिलेगा बढावा: हरपाल सिंह चीमा

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *