Satwinder Bugga News: पंजाबी गायक सतविंदर बुग्गा और उनके भाई देविंदर भोला के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है.जमीन विवाद को लेकर सतविंदर बुग्गा और उनके भाई की लड़ाई का मामला सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में रहा है. 23 दिसंबर को दोनों भाइयों के झगड़े के दौरान दविंदर भोला की पत्नी अमरजीत कौर की मौत हो गई.
जिस दौरान देविंदर भोला ने अपनी पत्नी की मौत का जिम्मेदार सतविंदर बुग्गा को बताया और पुलिस से शिकायत की. पुलिस की कार्रवाई से नाखुश भोला ने अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार भी नहीं किया और हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिस पर माननीय हाई कोर्ट ने अमरजीत कौर के शव के पोस्टमार्टम के लिए टीम गठित करने का आदेश जारी किया और पोस्टमार्टम कराया. फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया जिसके बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है.
