Bathinda Honeytrap Gang: बठिंडा में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, एक महिला समेत महिला का साथी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बना ₹ 2 लाख मांगे

Bathinda Honeytrap Gang : बठिंडा में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि ये मदद के नाम पर लोगों को जाल…

Bathinda Honeytrap Gang: बठिंडा में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, एक महिला समेत महिला का साथी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बना ₹ 2 लाख मांगे

Bathinda Honeytrap Gang :

बठिंडा में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि ये मदद के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। पांच सदस्यीय गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पहले किसी समाजसेवी या मदद करने वाले व्यक्ति को फोन कर खुद को परेशानी में बताकर सहानुभूति हासिल करते थे। इसके बाद तय पते पर बुलाकर उसे जाल में फंसाया जाता था

थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि शहर के समाजसेवी संस्था संचालक रतन को एक अज्ञात महिला का फोन आया। महिला ने खुद को मुसीबत में बताकर मदद मांगी और उसे मॉडल टाउन की दंगा पीड़ित कॉलोनी स्थित अपने घर बुलाया। जैसे ही पीड़ित घर के अंदर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद एक अन्य महिला और एक युवक कमरे में आ गए और उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने जबरन उसके कपड़े उतरवाकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बना ली

इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये की मांग की गई। जब पीड़ित ने पैसे न होने की बात कही तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और स्कूटी अपने कब्जे में रख ली, ताकि वह कहीं शिकायत न कर सके। पीड़ित ने समझदारी दिखाते हुए एटीएम से पैसे लाने का बहाना बनाया और वहां से निकलकर सीधे पुलिस के पास पहुंच गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बबली, परमजीत कौर, जसवीर सिंह, करण और खुशप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया।

अन्य ख़बरें जानें-

ਸਵੱਛਤਾ ਰੈਂਕਿੰਗ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਰਾਵਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਾਗੀ ‘ਆਪ’, ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ‘ਇੰਦੌਰ’ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿੱਢੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *