T20 World Cup India vs South Africa:
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 अब निर्णायक दौर में है। लीग मुकाबले के बाद टूर्नामेंट अब सुपर आठ चरण में प्रवेश कर चुकी है। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने भी इस टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। पिछले रिकॉर्ड में भारत का दबदबा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने (T20 World Cup India vs South Africa ) भी कई मौकों पर कड़ी चुनौती दी है। जीतने वाली टीम के लिए अंतिम चार में पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है, जबकि हारने वाली टीम पर आगे के मुकाबलों में दबाव बढ़ा रहेगा।
ओपनर अभिषेक शर्मा-
टी-20 वल्र्ड कप के तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया है। जब प्लेइंग इलेवन में बदलाव और संजू सैमसन को शामिल करने पर सवाल पूछा गया, तो सूर्यकुमार यादव हंस पड़े। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या अभी अभिषेक को हटा दूं या तिलक को।
शुरुआती दौर मेरे लिए घबराहट भरा-
अहमदाबाद में अफ्रीकी कोच कॉनराड ने कहा, ग्रुप स्टेज का शुरुआती दौर मेरे लिए घबराहट भरा था। अब सिफऱ् उत्साह है। सबसे बड़ी चुनौती ग्रुप स्टेज की बाधा पार करने की थी, जो हमने कर लिया। अब हमारे सामने पहले भारत है और फिर वेस्टइंडीज़ है। इनके पास दुनिया के सबसे धाकड़ और मनोरंजक खिलाड़ी हैं। यह बात मुझे काफ़ी उत्साहित करती है। उम्मीद है हम भारत पर दबाव बना पाएंगे।
प्लेइंग इलेवन-
दक्षिण अफ्रीका—
क्विंटन डी कॉक, एडन मार्करम, रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जेसन स्मिथ, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नाट्र्जे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका।
टीम इंडिया—
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकूसिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
by- Anil Thakur



