Kapurthala Wedding Firing: कपूरथला में शादी समारोह के दौरान चली गोली, एक व्यक्ति घायल

Kapurthala Wedding Firing: कपूरथला में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी…

Kapurthala Wedding Firing: कपूरथला में शादी समारोह के दौरान चली गोली, एक व्यक्ति घायल

Kapurthala Wedding Firing:

कपूरथला में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगी कॉलोनी में शादी से एक रात पहले चल रहे ‘जागो’ समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी शानोशौकत दिखाने के लिए हवाई फायरिंग की, लेकिन गोली वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति की छाती में जा लगी।

जागो समारोह में चली गोली-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समारोह में संगीत और नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली सीधे एक युवक को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल व्यक्ति को तुरंत स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

थाना सिटी में मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी जुटाई जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शादी और अन्य समारोहों में की जाने वाली  फायरिंग कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खुशी के मौकों पर इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें, ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े।
अन्य ख़बरों जानें-

Kangana Ranaut Look: कंगना रनौत का संसद के सत्र में लुक क्यों है चर्चा में, जानिए क्या खास है इस हिमाचली ऊनी कोट में?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *