Punjab ED Officer Transfer:
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह को समन भेजने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ईड़ी) के अतिरिक्त निदेशक का तबादला कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए समन जारी होने के दो दिन के भीतर ही अधिकारी का (Punjab ED Officer Transfer) तबादला कर दिया। ईड़ी के अधिकारी रवि तिवाड़ी को चेन्नई स्थानांतरित किए जाने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के पेश होने से पहले ही ट्रांसफर-
हाल ही में ईडी ने एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह को तलब किया था। स्वास्थ्य कारणों से कैप्टन पेश नहीं हो सके, जबकि रणइंदर सिंह भी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। कैप्टन को समन भेजे जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई थी।
Punjab ED Officer Transfer, सियासी दवाब-
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता में कैप्टन की कांग्रेस में वापसी को लेकर स्वागत की बात कही थी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की। हालांकि मुलाकात में क्या बातचीत हुई, यह सार्वजनिक नहीं हो सका। लेकिन ईडी अधिकारी के तबादले ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है। विपक्षी दल इसे सियासी दबाव से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि आधिकारिक स्तर पर तबादले को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है।



