Kaithal Murder:
हरियाणा के कैथल में एक 17 साल के बच्चे की कृपाण से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वॉलीबॉल मैच के विवाद में नवराज सिंह की चाकू और कृपाण से हमला कर हत्या कर दी गई। इसके साथ उसका दोस्त विनीत गंभीर रूप से घायल है। स्कूल में हुए झगड़े को सुलझाने के लिए दोनों गुट मिले, जहां हमला हुआ। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 10 से 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 से 4 को हिरासत में लिया है।
मैच के दौरान दे दी थी गाली-
घायल विनीत और आरोपी लवप्रीत दोनों ही एक साथ गांव तारांवाली स्थित ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में दोपहर को वॉलीबॉल का मैच खेला में विनीत और लवप्रीत में कोल्डड्रिंक की शर्त लगी थी। मैच में एक प्वाइंट को लेकर लवप्रीत ने विनीत को गाली दे दी थी। इसके बाद मैच बीच में बंद कर दिया था।
चाकू, कृपाण और डंडों से हमला-
सुचना के अनुसार बुधवार को शाम के समय छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ। झगड़े में गांव खरकां निवासी किशोर नवराज सिंह (17) की मौत हो गई। मृतक का साथी विनीत गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि स्कूल में आरोपियों के साथ वॉलीबॉल का मैच में झगड़ा हो गया था। जिसे सुलझाने छात्रों के दोनों गुट शाम के समय रामथली से लदाना चक्कू माइनर के पास एकत्रित हुए थे। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू, कृपाण और डंडों से हमला कर दिया था।
पिता ने दर्ज की शिकायत-
एक आरोपी ने कृपाण नवराज की कमर में घुसा दी। जिससे उसकी किडनी कट गई थी। मृतक के पिता मंगल सिंह की शिकायत पर गांव रामथली निवासी लवप्रीत उर्फ लब्बी, संजय, गांव खरकां निवासी जोत और हरमन, हर्ष सहित 10 अन्य आरोपितों के खिलाफ गुहला थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया है। शिकायत में पिता ने बताया कि वह खेती का कार्य करता है। उसके दो बच्चे में छोटा बेटा नवराज सिंह था। उसका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता था। शाम करीब चार बजे उसके पास रामथली स्थित अस्पताल से फोन आया कि नवराज को गंभीर चोट लगी है। उसने उसी समय उसके बड़े भाई सुरेंद्र को अस्पताल भेज दिया था, जहां नवराज घायल अवस्था में था।
कमर में कृपाण से हमला-
नवराज ने भाई को बताया कि उसके दोस्त विनीत और लवप्रीत के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शाम के बातचीत करने के लिए रजबाहा के पास बुलाए गए। वहां गए तो लवप्रीत पक्ष की तरफ से आए हुए आरोपी हाथों में चाकू, कृपाण और डंडे लिए हुए थे। उसी समय आरोपियों ने उन पर हमला किया। संजय ने उसकी कमर में कृपाण से हमला किया। अन्य आरोपियों ने छाती पर चाकू मारे। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल नवराज को कैथल के निजी अस्पताल में लाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद सीआईए की तीनों टीमें और गुहला पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
अन्य ख़बरें जानें-
Mohali: मोहाली के नयागांव में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर ही खेल रहे मासूम को जेसीबी ने कुचला
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



