Himachal CM Sukhu and RDG:
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बुधवार दोपहर दिल्ली से शिमला लौट आए। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिलने वाली आरडीजी ग्रांट बंद कर दी है, जिससे राज्य को होने (Himachal CM Sukhu) वाले नुकसान सहित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने हाईकमान को इन समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
Himachal CM Sukhu and RDG, जयराम ने कहा झूठ-
सीएम सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम ने झूठ कहा कि उन्हें बैठक में नहीं बुलाया गया। हिमाचल हित में आना चाहिए था। दोषारोपण के बजाय केंद्र सरकार से हिमाचल का पक्ष रखें। जयराम सरकार के समय 54 हजार करोड़ रुपये आरडीजी आई, जबकि कांग्रेस सरकार के समय 17 हजार करोड़ रुपये आई। इसके बावजूद कर्मचारियों के वित्तीय लाभ क्यों नहीं दिए गए।
जेपी नड्डा से मिलने का नहीं मिला समय-
बुधवार को उनका दिल्ली में रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा था। कल 12 फरवरी को कैबिनेट बैठक होने के कारण वह शिमला लौट आए। सीएम सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलने का समय मांगा था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। सीएम ने आरडीजी पर सहयोग की अपील करनी थी।
कल सर्वदलीय बैठक-
सरकार नौकरियां खत्म नहीं करेगी और 54 हजार करोड़ रुपये आरडीजी लेने वालों से ज्यादा रोजगार देंगे। किसी भी तरह के पद खत्म नहीं होंगे। सीएम सुक्खू ने ओपीएस पर स्टैंड क्लीयर करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना बंद नहीं की जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है, इसमें आरडीजी खत्म होने से उपजे हालात पर चर्चा होगी। सरकार ने 16 फरवरी से विधानसभा सत्र भी बुला लिया है। तीन बैठकों का शेड्यूल तय कर दिया गया है, बाकी के सत्र पर अभी फैसला होना है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


