Palwal Hodal Hasanpur Flyover:
पलवल में होडल हसनपुर मार्ग पर बने रेलवे फ्लाईओवर लोगों के लिए मुसीबत बन हुआ है। फ्लाईओवर की जर्जर हो चुकी है। वाहन चालकों को जान जोख़िम में डालकर इस फ्लाईओवर से गुजरना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन चालकों का चोटिल होना आम बात हो गई है। आए दिन वाहनों के टायर फटने से दुर्घटना होना कोई नई बात नहीं है। फ्लाईओवर पर गहरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं इसके अलावा फ्लाईओवर की पर नहीं सड़क की सरिया निकली हुई है। जो वाहन चालकों के लिए बड़ी ही ख़तरनाक साबित हो रही हैं।
इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 21 सितंबर 2016 को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा किया गया था। कृष्णपाल गुर्जर वर्तमान में भी केंद्रीय मंत्री है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और होडल से भाजपा के विधायक हरेंद्र रामरतन से लेकर प्रशासनिक अधिकारी इस फ्लाईओवर से गुजरते रहते हैं लेकिन जनता की इस समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस संदर्भ में जब स्थानीय लोगों व फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि जब वह फ्लाईओवर से गुजरते हैं। उनको बहुत डर लगता है कि कहीं उनके साथ कोई घटना घटित नहीं हो जाए।
लोगों का कहना है कि, इस फ्लाई ओवर पर गुरघटनाएं हो रही हैं क्यों कि इसके अंदर कई कई फिट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सड़क में लोहे की सरिया भी निकली हुई हैं, जिनके अंदर पैदल चलने वाले लोग ओर दुपहिया वाहन चालक अटक जाते हैं। लोगों ने कहा कि रात के समय तो लोगों को पुल पार करना बड़ा ही कठिन होता हैं क्यों कि जो स्ट्रीक लाइटें है।
वह भी रात को जलती नहीं है बंद पड़ी रहती हैं जिसकी वजह से लोगों को यह गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। लोगों ने कहा कि उन्होंने उस बारे में अधिकारियों से कई बार शिकायत की लेकिन आज तक उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। जबकि आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।


