CM Sukku Delhi Visit: सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर, RDG के मुद्दे पर नड्डा और कांग्रेस हाई कमान से करेंगे मुलाकात, पुर्व सीएम जयराम ठाकुर पर भी किया कटाक्ष

 CM Sukku Delhi Visit: हिमाचल में RDG के बंद होने पर मचे सियासी घमासान के बीच मंहगवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर…

CM Sukku Delhi Visit: सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर, RDG के मुद्दे पर नड्डा और कांग्रेस हाई कमान से करेंगे मुलाकात, पुर्व सीएम जयराम ठाकुर पर भी किया कटाक्ष

 CM Sukku Delhi Visit:

हिमाचल में RDG के बंद होने पर मचे सियासी घमासान के बीच मंहगवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली ने RDG के मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से संगठन विस्तार को लेकर बुलाई गई बैठक में भी शामिल होंगे।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर कटाक्ष-

दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि RDG बंद होने पर विपक्ष के लोगों को राजनीति छोड़कर प्रदेश हित में पीएम मोदी से मिलकर मुद्दा उठाना चाहिए लेकिन नेता विपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश हित के बजाय कुर्सी हित देख रहे हैं और कह रहे हैं जल्दी ही भाजपा की सरकार हिमाचल में बननी वाली है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर वित विभाग की तरफ से दी गई प्रेजेंटेशन में नहीं आए और झूठ कह रहे हैं कि उन्हें वित सचिव के माध्यम से चिट्ठी भेजी गई जबकि मैने खुद उन्हें चिट्ठी लिख कर बुलाया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर के समय हिमाचल को 54 हजार करोड़ RDG मिली,16 हजार GST कंपनसेशन मिला लेकिन कांग्रेस को केवल 17 हजार RDG तीन साल में है। जयराम ठाकुर ने वित्तीय कुप्रबंधन किया और ठेकेदारों को पैसा बांटा और 10 हज़ार करोड़ की कर्मचारियों व पेंशनरों की देनदारियां छोड़ कर चले गए लेकिन वर्तमान सरकार ने राजस्व में 3800 करोड़ का इजाफा किया है। आने वाले समय में सरकार कड़े फैसले लेकर हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे ले जाएगी न विकास परियोजनाएं प्रभावित होने दी जाएगी न ही कर्मचारियों व पेंशनरों के सैलरी पेंशन को प्रभावित होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह RDG की लड़ाई को लड़ेंगे, उन्हें लड़ाई लड़नी भी आती है और उसे जीतना भी आता है।

अन्य ख़बरें जानें-

NED vs NAM T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 नामीबिया के ख़िलाफ़ नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, नीदरलैंड्स को 157 रन का टारगेट

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *