PAK vs NED T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में जीत, रोमांचक मैच में अंतिम कुछ गैंदों में बदला खेल

PAK vs NED T20 World Cup 2026 पाकिस्तान ने आज कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में जीत के…

PAK vs NED T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में जीत, रोमांचक मैच में अंतिम कुछ गैंदों में बदला खेल

PAK vs NED T20 World Cup 2026

पाकिस्तान ने आज कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में जीत के साथ आगाज किया. 148 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे पाकिस्तान (PAK vs NED T20 World Cup) की हालत खराब हो गई थी जब 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. आखिरी के 10 गेंदों में 21 रन चाहिए थें.

हालांकि नीदरलैंड ने फहीम अशरफ का कैच ड्राप कर जीत पाकिस्तान ती झोली में दाल दी. T-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हरा दिया. लेकिन पाकिस्तान की टीम को ये मैच जीतने में कड़ा संघर्ष करना पड़ा.

आख़िरी 11 गेंदों में पलटा गेम-

कोलंबो में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाज़ी की और उनकी पूरी टीम 19.5 ओवरों में 147 रन बनाकर आउट हो गई. जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम के विकेट लगातार अंतराल के बाद गिरते रहे और एक समय उनका स्कोर 7 विकेट पर 114 रन था और जीत के लिए उन्हें 23 गेंदों पर 34 रन चाहिए थे. लेकिन आख़िरी लम्हों में फ़हीम अशरफ़ ने सिर्फ़ 11 गेंदों पर 29 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया और पाकिस्तान को 20वें ओवर में तीन विकेट से जीत दिला दी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

पाकिस्तान टीम:

फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

नीदरलैंड टीम:

माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन

अन्य ख़बरें जानें-

ਹਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰਾ ਹੈਲੀ ਬੇਰੀ ਚੌਥੀ ਵਾਰ ਚੜ੍ਹੇਗੀ ਵਿਆਹ ਦੇ ਮੰਡਪ: ਵੈਨ ਹੰਟ ਨਾਲ ਮੰਗਣੀ ਦੀ ਕੀਤੀ ਪੁਸ਼ਟੀ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *