GANGSTRAN TE VAAR: ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 13वें दिन: पंजाब पुलिस ने 767 स्थानों पर की छापेमारी; 148 व्यक्ति 4 हथियारों समेत काबू

GANGSTRAN TE VAAR by Punjab Police: चंडीगढ़, 1 फरवरीःमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के…

DAY 104 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 589 RAIDS; 305 HELD

GANGSTRAN TE VAAR by Punjab Police:


चंडीगढ़, 1 फरवरीः
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 13वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गये और मैप किए गए 767 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं।

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 13वें दिन पुलिस टीमों ने 148 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 4,061 हो गई है।

इसके अलावा 178 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 291 व्यक्तियों को तफ्तीश और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 14 भगोड़े अपराधियों (पी.ओज़.) को भी गिरफ्तार किया है।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर-

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध व आपराधिक गतिविधियों की सूचना/जानकारी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखते हुए ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के 337वें दिन 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.8 किलो हेरोइन, 252 ग्राम अफीम, 386 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 14,730 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस तरह केवल 337 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,355 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

अन्य ख़बरें जानें-

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *